| Most Popular सांसद डॉ. आमिर लियाकत हुसैन की मौत, शादी को लेकर थे काफी चर्चित|Eduah.xyz |
पाकिस्तानी सांसाद डॉ. आमिर लियाकत हुसैन की कराची में मौत हो गई. वह अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाए गए थे. उन्हें गंभीर हालत में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
49 साल के थे लियाकत
बता दें कि डॉक्टर लियाकत पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के पूर्व सदस्य थे और अभी नेशनल एसेंबली (MNA) में सांसद थे. वह टेलीविजन होस्ट भी रह चुके हैं. उनकी उम्र 49 साल थी. बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हुई है.
डॉक्टर लियाकत हुसैन ने की थी तीन शादियां
आमिर लियाकत का जन्म 1972 में कराची में हुआ था. उन्होंने तीन शादियां की थीं. दूसरी पत्नी तौबा अनवर से 2018 में शादी की थी. उनसे तलाक के बाद साल 2022 में दानिया शाह से शादी की थी.

Post A Comment:
0 comments so far,add yours
Please do not enter any spam like in the comment box.