कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. कंगना रनौत आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर काफी बेबाकी से अपनी बात रखते हुए नजर आती हैं. और यही कारण है कि आए दिन कंगना रनौत सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोरती रहती हैं.
हालांकि, इन दिनों कंगना रनौत के लिए एक बहुत बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, कंगना रनौत काफी समय से अपनी फिल्म धाकड़ को लेकर व्यस्त चल रही थी और इस फिल्म को लेकर कंगना रनौत काफी मेहनत भी कर रही थी.
हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है. आलम यह है कि इस फिल्म को देखने के लिए कोई भी नहीं जा रहा है. ऐसे में इस फिल्म के मेकर्स को काफी भारी नुकसान झेलना पड़ा है.
और तो और कंगना रनौत का भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ है और सोशल मीडिया पर अब लोग कंगना का मजाक बना रहे हैं. दरअसल, कंगना रनौत अपनी फिल्म धाकड़ को लेकर काफी ज्यादा उम्मीदें लगाई बैठी थी. हालांकि, इनके फिल्म धाकड़ ने बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल खराब प्रदर्शन किया है.
जिसके बाद से कंगना रनौत काफी ज्यादा दुख महसूस कर रही हैं. आपको बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ ने अपने पहले दिन ही बड़ी मुश्किल से 50 लाख का कलेक्शन किया था और इसी को देखकर मेकर्स को लग गया था कि यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप होने वाली है और मेकर्स का अनुमान बिल्कुल सही निकला.
वही बात करें इस फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन की तो इस फिल्म के आठवें दिन मात्र 20 लोग इस फिल्म को देखने पहुंचे थे. जी हां 130 करोड़ जनसंख्या वाले इस देश से सिर्फ 20 लोग ही इस फिल्म को देखने के लिए पहुंचे थे और ऐसे में आठवें दिन इस फिल्म ने मात्र 4420 रुपए की कमाई की थी.
जिसके बाद से हर कोई कंगना रनौत को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक बना रहा है. आपको बता दें कि इससे पहले कंगना रनौत ने आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर काफी ज्यादा मजाक बनाया था और कहा था कि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होगी और बिल्कुल भी नहीं चलने वाली है.
लेकिन कंगना रनौत का यह अनुमान बिल्कुल गलत निकला और आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और वही कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई. इतना ही नहीं अब लोग कंगना को खूब ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं और इनका मजाक भी बना रहे हैं.

Post A Comment:
0 comments so far,add yours
Please do not enter any spam like in the comment box.