जब करण कुंद्रा ने बताया कि तेजस्वी प्रकाश के लुक्स पर फिदा हुआ हूं। बताया- ‘डॉल लग रही हैं’


हाल ही में, स्टार कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करण अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ करते दिख रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।




टीवी जगत के सबसे पसंदीदा कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कभी भी एक-दूसरे पर प्यार बरसाने का मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में, कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करण अपनी लेडीलव पर एक बार फिर प्यार की बौछार करते हुए दिख रहे हैं।




करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने ‘बिग बॉस 15’ में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। तब से वो साथ हैं और सोशल मीडिया पर सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। दोनों के चाहने वाले इन्हें प्यार से ‘तेजरन’ बुलाते हैं और इन्हें अक्सर साथ में देखा जाता है।




हमें करण और तेजस्वी का एक वीडियो मिला है, जिसमें ये प्यार करने वाला जोड़ा शानदार ड्रेस में दिख रहा है और एक-दूसरे की तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है। वीडियो में करण पैपराजी से बात करते हुए तेजस्वी की तारीफ करते नजर आए।




करण ने तस्वीरें खिंचवाते हुए कहा कि, तेजस्वी ने बहुत प्यारी ड्रेस पहनी है और वह एक गुड़िया की तरह लग रही हैं। करण यह भी कहते हैं कि, अपनी प्रेमिका को देखने के बाद उनका कहीं जाने का मन नहीं करता। बकौल करण, “इन्होंने जिंदगी की सबसे क्यूट ड्रेस पेहनी है और ये डॉल लग रही हैं।




वास्तव में वह सबसे सुंदर गुड़िया हैं। आज तो मेरा दिल नहीं कर रहा कहीं जाने का।” जब एक कैमरामैन करण को कहता है कि, वह भी प्यारे लग रहे हैं, तो करण कहते हैं, “किस एंगल से मैं प्यारा लग रहा हूं। ये होता है प्यारा (तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए) गुड़िया लग रही है एकदम गुड़िया!”




दोनों हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आए और हमेशा की तरह साथ में बेहद क्यूट लग रहे थे। जब करण, तेजस्वी की तारीफ कर रहे थे, तब एक्ट्रेस शरमा रही थीं। तेजस्वी पीच कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, करण भूरे रंग की पैंट, एक सफेद शर्ट और एक हरे रंग की जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे थे। फिलहाल, हमें तो इनकी जोड़ी बेहद पसंद है। वैसे, आपको इनका ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।
Share To:

NewLyricsMedia.Com

Post A Comment:

0 comments so far,add yours

Please do not enter any spam like in the comment box.