छत्तीसगढ़ की श्रद्धा बनेगी आईएएस यूपीएससी में मिली है 45 वी रैक. आपकी जानकारी के लिए बता दें केंद्रीय लोकसेवा आयोग के चयनित यूपीएससी 2021 की सूची जारी कर दी गई है.छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली श्रद्धा शुक्ला को ऑल इंडिया 45 वी रैंक प्राप्त हुई है.
इस रैंक के साथ ही श्रद्धा को आईएएस मिलना लगभग तय है. सोमवार की दोपहर को जारी नतीजों के पश्चात उनके घर में खुशी का माहौल था. तीसरे अटेम्प्ट में उन्होंने यह सफलता अपने नाम की सिर्फ 23 वर्ष की श्रद्धा का चयन इससे पहले अकाउंट एंड टेलीसर्विसेज में हो चुका है.
अब वह आईएएस बनने जा रही हैं. रायपुर में ही रहकर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की.श्रद्धा शुक्ला के पिता का नाम सुशील आनंद शुक्ला है जो छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार प्रमुख हैं. वह छत्तीसगढ़ कांग्रेश के काफी लंबे समय से प्रवक्ता भी रहे हैं.
चयन की सूचना के पश्चात से ही परिवार में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.परिचितों के आने-जाने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है.श्रद्धा ने न्यूज़ 18 से बातचीत में इंटरव्यू देते हुए कहा,
“हमसे आईएएस की कार्यशैली व कलेक्टर बनने पर गंभीर परिस्थितियों से निपटने के तरीके व अन्य सवाल पूछे गए थे. इससे पहले यूपीएससी के चयनित की दूसरी सूची में उनका नाम था. लेकिन चयन नहीं हुआ था”.
श्रद्धा ने आगे बताया उन्होंने इंटरव्यू के दौरान पैनल को छत्तीसगढ़ का राज्य गीत “अरपा पैरी के धार गाकर” सुनाया था.इससे पहले से काफी प्रभावित हुए थे मैंने ही उन्हें राज गीत सुनाने की इच्छा जताई थी. यूपीएससी की तैयारी को लेकर श्रद्धा ने कहा, ” वे इस मिथक को तोड़ना चाहती थी. दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी की जा सकती है. इसलिए वह तैयारी के लिए कभी भी दिल्ली नहीं गई. उन्होंने रायपुर से ही ऑनलाइन तैयारी की.


Post A Comment:
0 comments so far,add yours
Please do not enter any spam like in the comment box.