जब श्रुति शर्मा ने रचा इतिहास UPSC में किया टॉप ,मेहनत और लग्न से बन गयी IAS देखो फिर क्या हुआ होगा| Eduah.xyz


यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सिविल सर्विस परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली श्रुति शर्मा ने ऑल ओवर इंडिया रैंक-1 हासिल किया है.श्रुति शर्मा का रोल नंबर 0803237 है.




जो उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के इंटरव्यू राउंड में शामिल हुए थे वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि उम्मीदवारों के मार्क्स 15 दिन बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे. इस साल टॉप 4 में लड़कियों के ही नाम हैं. पहले स्थान पर श्रुति शर्मा रही हैं.




श्रुति के बाद अंकिता अग्रवाल को दूसरा स्थान और गामिनी सिंघला को तीसरा स्थान हासिल हुआ है. यूपीएससी सीएसई 2021 फाइनल रिजल्ट में कुल 685 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है.श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं. श्रुति शर्मा दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहीं थी. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है.




इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया रेसिडेंश्यिल कोचिंग एकेडमी से कोचिंग ली थी.यूपीएसएसी शॉर्ट्स के मुताबिक श्रुति ने कहा है कि, यूपीएससी में सफलता का सफर लंबा है, इसमें मेहनत और धैर्य की जरूरत है.




आपको जो करना पसंद है वही करें तभी आपको उस काम को पूरा करने का मोटिवेशन मिलेगा. श्रुति शर्मा ने टॉपर बनने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया रेसिडेंशयल कोचिंग अकेडमी को अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय दिया.




संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा 2021 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है.परीक्षा परिणाम में टॉप-3 में लड़कियां ही शामिल हैं.पहला स्थान – श्रुति शर्मा, दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल, तीसरा स्थान- गामिनी सिंगला, चौथा स्थान – ऐश्वर्य वर्मा ने प्राप्त किया है.


उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.अंकिता ने अकादमी से ही फोन पर बात करते हुए कहा कि मैं दूसरी रैंक पाकर बहुत खुश हूं.मैंने आईएएस को चुना है और सेवा में शामिल होने के बाद महिला सशक्तीकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य और स्कूली शिक्षा क्षेत्रों के लिए काम करना चाहती हूं.अंकिता अपने पहले ही प्रयास में आईआरएस में चुनी गई थीं.अब तीसरे प्रयास में न केवल आईएएस चुनीं गईं बल्कि सिविल सेवा परीक्षा की दूसरी टॉपर बनकर इतिहास भी रच दिया है.
Share To:

NewLyricsMedia.Com

Post A Comment:

0 comments so far,add yours

Please do not enter any spam like in the comment box.