बीएमडब्ल्यू के बाद अब राखी सावंत को दुबई में आलीशान मकान किया गिफ्ट, राखी के नए बॉयफ्रेंड आदिल ने


बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत आए दिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं. राखी सावंत अक्सर अपनी हरकतों की वजह से सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोरती रहती हैं. राखी अपने अजीबो-गरीब हरकतों की वजह से चर्चाओं की विषय बनी रहती हैं.




राखी सावंत अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं. राखी सावंत ने अपने पर्सनल लाइफ में एक दो नहीं बल्कि 7 से 8 लोगों को डेट किया है. हालांकि, इन दिनों राखी सावंत बेंगलुरु के रहने वाले आदिल दुर्रानी को डेट कर रही हैं.




इतना ही नहीं राखी सावंत इन दिनों आदिल दुर्रानी के साथ अपने लव लाइफ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां भी बटोर रही हैं. राखी सावंत सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और यह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.




हालांकि, इन दिनों राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं. इन तस्वीरों में इन दोनों की जोड़ी को देखकर राखी सावंत के फैंस खूब ज्यादा तारीफ भी कर रहे हैं. इतना ही नहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर राखी और उनके बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी की कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी वायरल हो रही है.




इतना ही नहीं अभी हाल ही में राखी सावंत को उनके बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था और इस दौरान जब पैपराजी ने राखी सावंत से पूछा कि कहां जा रही हैं तो इस पर राखी सावंत ने जवाब देते हुए कहा कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ दुबई विकेशन इंजॉय करने जा रही हैं. इतना ही नहीं राखी सावंत ने इस दौरान पैपराजी को बताया कि बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी ने उन्हें दुबई में एक खूबसूरत सा घर गिफ्ट किया है.




इतना ही नहीं राखी सावंत ने बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ काफी ज्यादा खुश है और तो राखी सावंत ने दुबई वेकेशन से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं और यह तस्वीरें इस समय काफी तेजी से वायरल हो रही है. आपको बता दें कि इनके बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी ने ना सिर्फ दुबई में घर गिफ्ट किया है. बल्कि इससे पहले भी एक बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट किया था और इस बात को खुद राखी सावंत ने बताया था.

हालांकि, राखी सावंत का कहना है कि वह आदिल दुर्रानी से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं और उन्हें सिर्फ और सिर्फ आदिल दुर्रानी का प्यार चाहिए. राखी सावंत ने बताया था कि आदिल दुर्रानी उनसे बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और यही कारण है कि उन्होंने अपने परिवार से भी राखी सावंत को मिलवा दिया है. राखी ने कहा कि आदिल दुर्रानी मुझेमें थोड़ा चेंज चाहते हैं और यही कारण है कि उन्होंने मुझे थोड़ा कम ग्लैमरस कपड़े पहनने और अपने आपको कवर रखने की बात कही है और मैंने उनकी सारी बातें मान ली है क्योंकि मैं उनसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं और वह एक सच्चे इंसान है.
Share To:

NewLyricsMedia.Com

Post A Comment:

0 comments so far,add yours

Please do not enter any spam like in the comment box.