हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है. ऐश्वर्या राय बच्चन ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का परिचय दिया है.




ऐश्वर्या राय बच्चन हिंदी सिनेमा की काफी खूबसूरत अभिनेत्री मानी जाती है. ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि ऐश्वर्या राय के साथ बॉलीवुड का हर एक अभिनेता फिल्में करना चाहता है और इनके साथ रोमांस करने की ख्वाहिश हर किसी की होती है. ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं ऐश्वर्या राय बच्चन ने विश्व सुंदरी का खिताब भी अपने नाम किया है.




बात करें अगर फिल्मी करियर की तो ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री से की थी और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपने कदम रखे थे. बॉलीवुड में अपने कदम रखने के बाद से ऐश्वर्या राय बच्चन ने कई शानदार शानदार और धाकड़ धाकड़ फिल्मे की और देखते ही देखते ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की दिग्गज अदाकाराओं की लिस्ट में शामिल हो गई.




वही बात करें पर्सनल लाइफ की तो ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पर्सनल लाइफ में काफी सुर्खियों बटोरा है. दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन की पर्सनल लाइफ में कई अभिनेताओं का नाम सामने आया लेकिन बाद में ऐश्वर्या राय बच्चन ने हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ शादी रचा ली.




अभिषेक से शादी करने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन माता-पिता बन गए. ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी का नाम आराध्या बच्चन है और आराध्या बच्चन बॉलीवुड की पापुलर स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल है. आराध्या बच्चन भी अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं.




हालांकि, एक बार आराध्या बच्चन ने रणबीर कपूर को अपना पिता समझ लिया था और दौड़ कर सबके सामने रणबीर कपूर को गले लगा लिया था. इस किस्से को खुद ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था. दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन ने बताया था कि वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म ए दिल है मुश्किल की शूटिंग कर रही थी जो कि साल 2016 में रिलीज हुई थी.

इस फ़िल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर दोनों मुख्य भूमिका में नजर आ रहे थे और एक बार इस फिल्म की शूटिंग के सेट पर ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या को लेकर गई थी और इस दौरान इस फिल्म की शूटिंग हो रही थी. ऐश्वर्या ने अपने इंटरव्यू में आगे बताया कि रणबीर कपूर जैसे ही आए तो उन्हें देखकर आराध्या ने दौड़कर उन्हें गले लगा लिया. जब मैंने आराध्या से पूछा कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया तो आराध्या ने कहा कि मुझे लगा कि वह पापा हैं. दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन का कहना था कि रणबीर कपूर बिल्कुल अभिषेक बच्चन की तरह कपड़े पहने हुए थे और बिल्कुल उन्हीं की तरह दिख रहे थे. यही कारण है कि आराध्या बच्चन कंफ्यूज हो गई और रणबीर कपूर को अपना पिता समझ कर उन्हें गले लगा लिया.
Share To:

NewLyricsMedia.Com

Post A Comment:

0 comments so far,add yours

Please do not enter any spam like in the comment box.